Jaipur Live
← Feed

सीईटी-2026 की डेट आई, पर रेस और टाइट

CET-2026 ki date aayi, par race aur tight

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए कैलेंडर अब सीधा हो गया है। आरएसएसबी ने सीईटी-2026 की डेट दे दी है, और इस बार एग्जाम का फॉर्मेट पहले से ज़्यादा सख्त रखा जा रहा है। सीनियर सेकेंडरी लेवल की सीईटी 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक तीन दिन अलग-अलग फेज़ में होगी, जबकि ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 के बीच चलेगी। अब बात सिर्फ डेट की नहीं, प्रेशर की भी है। एप्लिकेशन प्रोसेस सीनियर सेकेंडरी के लिए जून के लास्ट वीक से और ग्रेजुएशन लेवल के लिए जुलाई में शुरू होगी। बोर्ड का कहना है कि नेगेटिव मार्किंग लगेगी और लगभग 3 से 4 लाख कैंडिडेट्स ही पात्र माना जाए, मतलब स्क्रीनिंग और टाइट। सीईटी का रोल भी सब जानते हैं — यह फाइनल भर्ती नहीं, बस एंट्री पास है। इसलिए पटवारी से लेकर क्लर्क तक, कई भर्तियों की लाइन इसी पर टिकी है। घणी देर से इंतज़ार था, अब पिक्चर क्लियर हो गई.

CET-2026 ki date aayi, par race aur tight · Jaipur Live