Jaipur Live
← Feed

जयपुर में बैरिकेड, वाटर कैनन और 24 दिन का मार्च

Jaipur mein barricade, water cannon aur 24 din ka march

जयपुर में सोमवार को मामला सीधे सड़क से Collectorate तक खिंच गया। Karni Sena का 24 दिन का padyatra बीकानेर के देसनोक से लगभग 600 किलोमीटर चलकर आया था, और लोग UGC की प्रस्तावित equity regulations के खिलाफ memorandum देने निकले थे। पुलिस ने पहले 200-Feet Bypass पर रोका, फिर Jhotwara Flyover के पास बैरिकेड लगाए। जब भीड़ आगे बढ़ने लगी, water cannon चला और थोड़ी देर के लिए धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारी बैरिकेड हटाकर आगे निकल गए, और बाद में memorandum Collector के through President तक पहुँचाया गया। इस पूरे scene ने एक बात फिर याद दिला दी: जयपुर में protest सिर्फ slogan नहीं, road, route और response का भी खेल है।